रामेश्वरसिंह राजपुरोहित
बालोतरा।
बालोतरा।
क्षेत्र के कल्याणपुर के पास डोली राजगुरु में गुरुवार को राजगुरु वंश की कुलदेवी मां सरस्वती (कूबड़ माता) मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कस्बे में संत महात्माओं के सानिध्य में भव्य जल यात्रा निकाली गई।
क्षेत्र के डोली राजगुरु में राजपुरोहित समाज की राजगुरु वंश के लोग निवास करते हैं। वही राजगुरु की कुलदेवी मां सरस्वती अर्थात कूबड़ माता है। कुबङ माता का मंदिर का निर्माण कार्य पीछे कुछ से चल रहा था। जो योजना पूर्व समय पर पूर्ण हो गया। मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सर्वसम्मति से 16 जून को मूर्ति स्थापना व कार्यक्रम तय हुआ। वहीं मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को साधु समाज प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत निर्मल दास जी महाराज के सानिध्य में कस्बे सहित क्षेत्र के हजारों भक्त भाविको ने भव्य जल यात्रा निकाली। मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति 16 जून को है। इस दौरान हजारों भक्तों की मौजूद रहेंगे।
1 टिप्पणियाँ
ये डोली कहा है
जवाब देंहटाएं