Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व मैत्री दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बालोतरा

अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापन्थ युवक परिषद बालोतरा ने विश्व मैत्री दिवस पर अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में कनाना में आयोजित किया। तेयुप मंत्री नवनीत बाफना ने बताया कि नव वर्ष की शुरुआत आध्यात्मिकता के साथ विश्व मैत्री का संदेश देने हेतु युग प्रधान आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में अभिनव सामायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्यश्री महाश्रमणजी द्वारा परमेष्टि वंदना व सामायिक का महत्व बताया। आचार्य महाश्रमण ने युवाओं को प्रेरित करते हुये बताया की अभातेयुप हर नव वर्ष के प्रथम रविवार पर अभिनव सामयिक का आयोजन करती है। जैन धर्म मे सामायिक का विशेष महत्व माना जाता है। सामायिक को समता की साधना और आत्मा को निर्मल करने का महत्वपूर्ण उपक्रम बताया गया है। जानकारी अनुसार अभिनव सामायिक फेस्टिवल कार्यक्रम के माध्यम से अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद की 355 शाखाएं पूरे देश मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष के प्रथम रविवार सामायिक का एक अभियान सा चलाया गया। जिसमे पूरे देश-विदेश हजारों की संख्या में श्रावक समाज ने सामायिक की साधना की। विश्व मैत्री की भावना व समाज के आध्यात्मिक विकास हेतु हमारी संस्था समय समय पर ऐसे कार्यक्रम करती रहती है।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ