- जसोल-तिलवाडा में सौ एमएलडी का जलाशय निर्माण, कल्याणपुर में जलदाय विभाग का सहायक अभियन्ता कार्यालय की मांग रखी
बालोतरा
बजट सत्र के दौरान सोमवार को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उर्जा भवन में सोमवार को दोपहर तीन बजे जोधपुर संभाग के मन्त्रियों एवं विधायकों जनप्रतिनिधियों की उर्जा एवं जन स्वास्थ्य विभाग मन्त्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिया, उच्च शिक्षा मन्त्री एवं विधायकों के साथ प्रमुख शासन सचिव जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी, शासन सचिव जल संसाधन विभाग, पानी, बिजली एवं जल संसाधन विभाग के सभी मुख्य अभियन्ता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता मौजूद रहे। आयोजित बैठक में पचपदरा के विकास पुरूष, युवा दिलों की धडक़न, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने विधान सभा क्षेत्र पचपदरा की ज्ज्वलन्त समस्याओं को रखते हुए बालोतरा क्षेत्र के जनहित में कहां कि बालेातरा एवं आसपास के क्षेत्र के लिए प्रतिदिन १० एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है। नहरी पानी के क्लोजर लगने एवं लम्बी पाईप लाईन के लिकेज होने से पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना पेयजल येाजना से उपल4ध होने वाला पानी बन्द हो जाता है। बालोतरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध नहीं होने से पानी के अभाव में त्राहि-त्राहि मच जाती है।ं इससे आम उपभोक्ता परेशान होता हैं। और बालोतरा का जीवन रेखा कपडा उद्योग के प्रभावित होने से मजदूरों का रोजगार भी बन्द हो जाता हैं। लोगों को आये दिन इस प्रकार की समस्या का सामना करना पडता हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जसोल -तिलवाडा या जहां भी विभाग उचित समझे कम से कम सौ एमएलडी के बडे जलाशय का निर्माण कर कम से कम १५ दिन के पानी का स्टॉक किया जाए। ताकि आपात स्थिति में निपटा जा किया जा सके। नहर से आने वाले प्रदूषित पानी को उपचारित करने की आवश्यकता पर भी ध्यानाकर्षित किया। क्षेत्र के लोक प्रिय व लाडले विधायक प्रजापत ने कल्याणपुर मु2यालय पर जलदाय विभाग का सहायक अभियन्ता(उपखण्ड) कार्यालय खोलकर वर्तमान में उपखण्ड सिवाना एवं कनि अभियन्ता समदडी के अधीन ग्राम पंचायत ढाणाी सांखला, धडोई चारणान एवं कल्याणपुर का नियन्त्रण कनि अभियन्ता मण्डली के अधीन देते हुए मण्डली एवं पचपदरा उपखण्ड के एक कनि अभियन्ता जो वर्तमान में कल्याणपुर क्षेत्र का नियन्त्रण एवं परीविक्षण कर रहे हैं। उनका मुख्यालय सहायक अभियन्ता कल्याणपुर के अधीन करते हुए कार्यक्षेत्रों का पुर्नगठन करने का प्रस्ताव रख कर के इसी बजट में धोषणा करने की मांग की। क्षेत्रिय जल प्रदाय योजना उम्मेदसागर - धवा - समदडी - खण्डप से लाभान्वित गावों को समय पर पेयजल उपल4ध नहीं होने एवं उक्त येाजना के रख-रखाव एवं पेयजल वितरण हेतु जिममेदार कमपनी एलएनटी द्वारा बरती जा रही लापरवाही से परेशान जनता की भावनाओं से अवगत करवाते हुए एलएनटी का कार्यालय कल्याणपुर खोलने एवं उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करने के साथ ही त्वरीत गति से समस्याओं का समाधान करने हेतु व्यवस्था सुनिष्चित करे। आगामी ग्रीष्म ऋतु से पूर्व ही प्रस्तावित सौर उर्जा आधारित ट्युब्वैलस एवं हैण्डपम्प के निर्माण हेतु स्वीकृति जारी कर समय रहते मौके पर खोदने एवं उनके कमिशण्ड करने, कनाना, उमरलाई, गोपडी, मण्डली, थोब, रेवाडा, कुडी, बिठूजा, माजीवाला, आसेातरा, असाडा आदि बड़े गावों में जनता जल मिशन के तहत घर-घर नल द्वारा पानी पहुचाने की जन मांग को रखा। साथ ही विधायक ने पचपदरा विधानसभा के वंचित दूरदराज की ढाणियों एवं बस्तियों के विद्युतिकरण हेतु आवश्यक नौ करोड़ का बजट स्वीकृत कर शीध्र कार्य प्रारंभ करवाने की आवश्यकता पर अपना पक्ष रखा।


0 टिप्पणियाँ