- राजपुरोहित मंत्री व जीनगर नगर अध्यक्ष रविना छात्रा प्रमुख।
बालोतरा।
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् बालोतरा का नगर अभ्यास वर्ग आदर्श विद्या मन्दिर बालोतरा मे विभिन्न तीन सत्रो में सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में 29 छात्र, 6 प्राध्यापक , 4 छात्रा सहित 39 कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया। प्रथम सत्र मे विभाग संयोजक कृष्ण बोराणा व जिला प्रमुख खरथा राम सोलंकी ने परिचय व परिषद् इतिहास विकास के बारे मे जानकारी दी।द्वितीय सत्र मे जिला सह प्रमुख सुरेश सोनगरा व जिला सह संयोजक मुकेश मूढण ने कार्यपध्दती के बारे मे बताया। अंतिम सत्र मे जिला प्रमुख खरथा राम सोलंकी ने नगर ईकाई की घोषणा करते हुए गजेन्दर सिंह राजपुरोहित को नगर मंत्री, लाकेश जीनगर को नगर अध्यक्ष व रविना पटेल को नगर छात्रा प्रमुख मनोनित किया। इसि तरह शंकर लाल गर्ग, कमलेश कच्छावा, शिवकुमार देवड़ा को नगर उपाध्यक्ष, गुड़िया मेघवाल, लक्ष्मण गोस्वामी, प्रवीण धतरवाल प्रवीण सुंदेशा दिलीप मेघवाल कपिल दवे को नगर सह मंत्री, अंकिता परिहार, डिंपल सारस्वत को नगर सह छात्रा प्रमुख, कौशल वैष्णव नगर महाविद्यालय प्रमुख, महेंद्र लेघा नगर महाविद्यालय सहप्रमुख, युवराज सिंह सोशल मीडिया प्रमुख,दल्ली चंद माली नगर विद्यालय प्रमुख,नेमाराम जाखड़ SFDनगर प्रमुख,मनीष राजगुरु S F D नगर सस प्रमुख, अशोक शर्मा SFD नगर संयोजक,एवं गुड़िया चौधरी को नगर S F D सहसंयोजक मनोनीत किया। वर्ग प्रमुख शिव कुमार देवड़ा रहे।।


0 टिप्पणियाँ