रामेश्वर सिंह राजपुरोहित
बाड़मेर
बाड़मेर
पिछले कुछ दिन से जो बीएचयू के बवाल को लेकर जो खबरे बाजार व सोशयल मीडिया में आ रही है। इससे ये लगता है कि कही न कही DU, JNU, वामपंथी व कांग्रेसी विंग के छात्र भी इसमें सम्मिलित हो सकते है। क्योंकि बीएचयू के वीसी ने जो कहा है इससे तो ऐसा ही लगता है। फिर ये खबरें गलत भी हो सकती है। लेकिन बवाल के बाद धरना-प्रदर्शन के दौरान ये लोग भी नजर आए।
क्योंकि जिस जेएनयू से ये लोग अफजल निकलने की बात कर रहे थे वो शायद वहा से तो निकलना बंद हो गए। इसलिए अब बीएचयू से अफजल निकालने की कोशिश हो रही है। लेकिन अब अफजल तो कही से भी निकलने वाला नही है। लेकिन इनकी कोशिश जारी है।
सोचने व समझने वाली बात है कि बीएचयू के छात्रों के नाम पर कथित हिंसा करने वाली छात्राएं इतनी बड़ी संख्या में आगजनी कैसे कर सकती है। वही बंम जैसे फोड़ने की हरकत भी नही कर सकते है। इससे तो ये ही लगता है कि कही न कही कोई बाहरी लोग है जो ये सब करवा रहे थे। ठीक है वैसे पुलिस जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने भी इसे लेकर रिपोर्ट मांगी है। जल्द ही सब साफ हो जाएगा। फिलहाल लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है। शांति बनाए रखने की हर संभव कोशिश करते रहना चाहिए। इसमें ही भला है।


0 टिप्पणियाँ