युवाओं में स्किल व व्यक्तित्व डवलपमेंट और नशा मुक्त के उद्देश्य से नव गठित जेसीआई रॉयल ने अपने सत्र का भव्य आगाज स्थानीय रिसोर्ट में खम्मा घणी 2022 का आयोजन कर किया । आयोजन में नव नियुक्त अध्यक्ष जेसी डॉ रमेश भंसाली ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन कहा कि जेसीआई युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ स्किल डवलपमेंट की विश्व स्तरीय संस्था है जिसका ज्यादा से ज्यादा युवा लाभ उठा सके इस सोच से जेसीआई रॉयल की स्थापना की गई है ।
हम इस प्रथम वर्ष में पांच सी कनेक्ट, कल्चरल, कम्फर्ट, क्रेटिव व केअर का विजन लेकर कार्य करेंगे जिसके तहत हम सभी साथी एक दूसरे से अच्छे से कनेक्ट होकर भारतीय संस्कृति व संस्कारो के कल्चरल आयोजन से हम सभी पूर्णतय कंफर्ट होकर विभिन्न ट्रेनिंग व मोटिवेशनल कार्यक्रमो से अपनी क्रेविटी का विकास कर स्वयं की, परिवार की, जेसीआई की, समाज व राष्ट्र की केअर के लिए कार्य करेंगे । भंसाली ने सभी जेसी साथियों का उन पर विश्वास कर अध्यक्षीय दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि सबके साथ से हम जेसीआई रॉयल को नई उच्चाईया प्रदान करेंगे ।
कार्यक्रम में पूर्व जॉन उपाध्यक्ष मितेश लुंकड़ ने जेसीआई की स्थापना, इतिहास, कार्यप्रणाली व वर्तमान की उच्चाइयो को बताते हुए सभी को जेसीआई में सक्रियता से सहभागिता का आहवान किया । ज़ोन कॉर्डिनेटर जेसी विनय मोदी जेसीआई का हम कैसे लाभ ले सकते है व कैसे हमारी सहभागिता बढ़ा सकते है पर जानकारी देते हुए जे सी आस्था का वाचन किया गया ! जेसीआई ज़ोन डायरेक्टर लीलेश बालड़ नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ रमेश भंसाली को प्रेसिडेंट ग्रेवल पहना करा अभिनन्दन किया ।
जेसी नितेश गोगड़ ने बताया कि खम्मा घणी 2022 में जेसी कविता सालेचा, जेसी जयश्री बरडिया ने ज्ञानवर्धक व प्रेरणा दाई खेल व गतिविधियो करवाई । साथ ही सभी जेसी व जेसीरेक्ट सदस्यों का प्रथम बार साफा, तिलक व माल्यार्पण के साथ राजस्थानी शान से जेसी डॉ रमेश भंसाली व प्रथम लेडी जेसी रेखा भंसाली ने रॉयक स्वागत किया गया । कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ म्यूजिकल हाउजी को जेसी मनीष सालेचा, जेसी दीपिका सालेचा व जेसी ऋत्विक भंसाली शानदार संचालन किया जिसमें सभी ने झूम झूम के आनंद लिया ।

0 टिप्पणियाँ