Ticker

6/recent/ticker-posts

एबीवीपी बायतु ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

बायतु।
एबीवीपी नगर इकाई बायतु के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई।
एबीवीपी नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा ने आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, नगर मंत्री ललित बोस ने राजकीय विद्यालय रामसरिया, नगर उपाध्यक्ष भरत गौड़ ने बालिका आदर्श विद्या मंदिर, टीकमचंद जाणी ने शिव शक्ति विद्यामंदिर बायतु में जाकर स्वामी जी की जयंती मनाई। सभी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को स्वामी जी से जुड़े प्रसंग सुनाए व अपने लक्ष्य को तय कर एकाग्रता से  उसे प्राप्त करने को कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ