बालोतरा . शहर के ओसवाल समाज भवन में बुधवार को श्री ओसवाल समाज बालोतरा द्वारा दिक्षार्थी बहन शिक्षा बालड का अभिनंदन किया गया। आयोजित अभिनंदन समारोह में मुमुक्षू बहन शिक्षा बालड ने कहा कि संसार के समस्त जीवों के साथ मैत्री भाव एवं गुणों से प्रमोद करना चाहिए। सभी के प्रति समता भाव रखना चाहिए एवं जैन भागवती दीक्षा के बाद गुरु चरणों में समर्पित होकरआत्मा के कल्याण का मेरा लक्ष्य रहेगा।
ओसवाल समाज के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने स्वागत भाषण में दीक्षा पत्र भेंट किया गया। समाज की विभिन्न समितियों के संयोजक पारसमल चोपड़ा ,रमेश गोलेछा भाया, ललित रांका, छगन लाल मेहता, राजेंद्र सालेचा रमेश मेहता, कांतिलाल मेहता, राजेंद्र कवाड़, जवेरीलाल मेहता सह मंत्री गौतम चैकसी ,रमेश मेहता पूर्व अध्यक्ष गणपत लाल काकरिया जैन नवयु की महता दर्शाते हुए कहा कि 15 सितंबर को आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में भीलवाड़ा में 13 भाई बहनों की दीक्षा के अंतर्गत शिवानची मालानी क्षेत्र से चार बहने, बालोतरा से बाबूलाल बालाड़ की पुत्र सुश्री शिक्षा बालड की जैन भागवती दीक्षा बालोतरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय ळें जैन भागवती दीक्षा के संदर्भ समाज के अध्यक्ष रूपचंद सालेचा एवं उपाध्यक्ष कमलेश चोपड़ा ने मंगल भावना व्यक्त करते हुए, शिक्षा बालड़, वीर पिता वीर माता का सम्मान किया,
अभिनंदनवक मंडल के अध्यक्ष सुजल हुडिया, मनोज काकरिया, पंकज अन्याव, महेंद्र लुकड सहित पदाधिकारियों ने दिक्षार्थी बहन एवं वीर माता ,पिता का सम्मान किया।
कार्यक्रम में मंगल भावना अभिनंदन के साथ ही श्री ओसवाल समाज के अध्यक्ष रूपचंद सालेचा के सीईटीपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चयनीत होने पर साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सफल संचालन समाज मंत्री पवन बागमार ने किया।


0 टिप्पणियाँ