बालोतरा
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश भर में चल रहे कोरोना वाॅरियर्स के सम्मान समारोह के तहत बालोतरा शहर मण्डल द्वारा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत के नेतृत्व में स्थानीय डाक बंगला में आयोजित किया गया।
नगर अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा ने बताया कि कोरोना महामारी के तहत लाॅक डाउन के तहत आमजन में सेवाएं देने वाले पत्रकार बन्धुआंे का सम्मान समारोह किया गया। सम्मान समारोह में पत्रकार बन्धुओ को शाॅल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, नगर उपाध्यक्ष राजेशपुरी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हितेश पटेल, जिला मंत्री कृष्ण बोराणा, नगर उपाध्यक्ष राजू खण्डेलवाल, नगर मंत्री रमेश वैष्णव, पार्षद नगराज प्रजापत सहित कार्यकर्ता एव शहर के पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। अंत में प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया बन्धुओ ने जिस तरह से इस संक्रमण काल में जो सेवाए दे रहे है वो वास्तव में काबिल के तारीफ है।



0 टिप्पणियाँ