बाङमेर
बायतु स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सत्र 2017-18 की स्थानीय परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र खत्री, विशिष्ठ अतिथि अशोक राठी तथा अध्यक्षता प्रकाश गोलेच्छा ने की। मुख्य अतिथि खत्री ने अपने संबोधन में पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ रहने के साथ साथ संस्कारवान, मातृ-पितृ भक्त एवं राष्ट्र सेवक बनने का आह्वान किया।
अतिथियों ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले भैयाओ तथा सह शैक्षणिक गतिविधियों आदि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैयाओ को प स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था प्रधान बलदेव व्यास ने कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। परीक्षा प्रमुख बाबूलाल पंवार ने बताया की विद्यालय स्तर पर प्रथम स्वरूप चौधरी व द्वितीय स्थान पर यश गांधी रहे। इस मौके पर जिला समिति उपाध्यक्ष धनराज गांधी, लिखमाराम पुनिया, हनीफ खां अशोक राठी तथा आचार्य घमण्डाराम गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, गणेशा राम, देवीलाल आदि उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ