Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रो. ऋषिनाथ आर्य की 37वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

बालोतरा
स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह के साथी रहे प्रोफेसर ऋषिनाथ आर्य की 37वीं पुण्यतिथि पर शहर के प्रोफेसर ऋषिनाथ आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यज्ञब्रह्मा अमृता आर्य  व सवाई आर्य  के नेतृत्व में  अग्निहोत्र  का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति नगर परिषद सुमित्रा जैन ने ऋषिनाथजी के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनके ससूर जवेरीलाल की दुकान पर बैठकर वे नियमित समाचार वचन के लिए आते रहते थे व देश की परिस्थिति के बारे में चर्चा करते थे। इनके जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए संरक्षक अचल चंद गहलोत ने बताया कि वह पश्चिमी पाकिस्तान से आए थे उन्होंने गुजरात, राजस्थान में भीनमाल जोधपुर बालोतरा को अपनी कर्म स्थली बनाया। उन्हें बालोतरा सर्वप्रिय लगा था। शास्त्री चौक आर्य समाज प्रधान बृज मनोहर पिथाणी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आर्य समाज गांधीपुरा के मंत्री जितेंद्र गहलोत ने बताया कि इससे पूर्व प्रात: ६ बजे माली समाज भवन के आगे से एक विशाल प्रभात फेरी का आयोजन मुख्य मार्गो से होते हुए किया गया। इसमें युवाओं ने आर्य समाज अमर रहे, वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे जैसे नारे व जोशीले गीत एवं भजनों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान नगर परिषद सभापति सुमित्रा देवी, नगर पार्षद महावीर गहलोत, महेश परमार, पूर्व पार्षद नैनाराम सुंदेशा, सांवलचंद पंवार का अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधान महिला आर्य समाज सुनीता कछवाह, महिला मंत्री कंचन गहलोत, अचलेश्वर आर्य, वागाराम पंवार, बाबूलाल गहलोत, मंशाराम पंवार, माणकचंद कछवाहा, गणपतलाल गहलोत, माणकचंद गहलोत सहित सैकड़ों आर्यजन उपस्थित रहे। आभार सवाई आर्य ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र गहलोत ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ