-बैरसियाला ग्राम विकास अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा
-आरोपी ने परिवादी से प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत बकाया किश्त दिलाने की एवज में मांगी थी रिश्वत
-एसीबी उपाधीक्षक अनिल पुरोहित के निर्देशन में हुई कार्रवाई
जैसलमेर/पूरण सिंह सोढा
-आरोपी ने परिवादी से प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत बकाया किश्त दिलाने की एवज में मांगी थी रिश्वत
-एसीबी उपाधीक्षक अनिल पुरोहित के निर्देशन में हुई कार्रवाई
जैसलमेर/पूरण सिंह सोढा
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए जिले की सम पंचायत समिति के अन्तर्गत बैरसियाला ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार विकास अधिकारी राजीव कुमार ने परिवादी खेतसिंह से यह राशि प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत बकाया किश्त दिलाने की एवज में मांगी थी। जिस पर शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने उपाधीक्षक अनिल पुरोहित के निर्देशन में कार्यवाही कर आरोपी के जैकेट से रिश्वत राशि बरामद की। गौरतलब है कि एसीबी ने कुछ दिनों पहले ही एक कार्रवाई करते हुए इंदिरा गांधी नहर परियोजना में कार्यरत कार्यालय सहायक मनोज कुमार को 500 रुपए की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों दबोचा था।


0 टिप्पणियाँ