Ticker

6/recent/ticker-posts

रात 12 बजे जाकर रक्त दान कर बच्चे की बचाई जान

बालोतरा
बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल में षुक्रवार को 15 वर्षीय गांव खारा निवासी बालक को रक्त  की कमी होने के कारण भर्ती किया गया। मरीज का हीमोग्लोबिन मात्र दो ग्राम होने के कारण आपातकाल स्थिति बना गई।  डाॅक्टर ने मरीज को तुरंत ब्लड लगाने की बात कही।
नाहटा ब्लड बैंक से इस केस की सूचना बालोतरा की रक्त दाता टीम मालानी रक्त दान सेवा समिति को दी। केस की गंभीरता देखते हुए टीम के रक्त दाता के नवीन खत्री और सोनू के  साथ रात में 12 बजे नाहटा ब्लड बैंक पहुंचें। मरीज के लिए रक्त दान कर बच्चे की जान बचाई। टीम के सदस्य मोहम्मद रमजान ने बताया कि जहां पूरी दुनिया में कोरोना का खौफ चल रहा है। आज कोई भी मरीजों को रक्त  की दिक्कत नही होने देंगे।  इस दौरान ब्लड बैंक के लेब टेक्नीशियन व प्रभारी खेताराम, पुरषोत्तम सेन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ