Ticker

6/recent/ticker-posts

समरसता मंच बालोतरा: कोरोना स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

 बालोतरा 
समरसता मंच बालोतरा द्वारा कोरोना स्वच्छता कर्मियों का स्वागत-सत्कार अभियान के तहत 7 जून 2020, रविवार को डॉ नरेंद्र जी चौधरी निःश्चेतनता (एनेस्थेसिया) विशेषज्ञ के घर पर संपन्न हुआ। अपनी ही गली मोहल्ले के स्वच्छता कर्मी पूराराम जी, प्रवीण जी, सोनू देवी, लीला देवी, पिंकी देवी,व मधु देवी का स्वागत तिलक, पुष्प वर्षा,माला, श्रीफल द्वारा डॉक्टर नरेंद्र जी चौधरी उनकी धर्मपत्नी पार्वती देवी पुत्र चिन्मय व डॉ प्रकाश जी विश्नोई ने किया। डॉक्टर जी.आर.भील ने कहा कि समाज में मतभेद, छुआछूत जैसी गंभीर बीमारी से समाज को स्वच्छ करने की आज की महती आवश्यकता को डॉक्टर नरेंद्र जी चौधरी ने आज समाज को  मजबूत संदेश दिया। समाज में वंचित वर्ग के साथ समानता का व्यवहार हो ऐसे उच्च विचारों के साथ इस अभियान का नेतृत्व कर रहे निर्मल लुंकड़ जिन्होंने इस अभियान का प्रारंभ अपने घर से करने के बाद कल्पेश जी सोनी, महेंद्रजी खंडेलवाल, हितेंद्र जी चारण, राजेंद्र जी गुप्ता, भंवर लाल जी प्रजापत व डाॅ. नरेंद्र जी चौधरी के यहां स्वच्छता कर्मियों को अपने घर बुलाकर मेहमान बना कर "अतिथि देवो भवः"की संकल्पना को साकार किया।इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर नरेंद्र जी चौधरी के परिवार के अलावा डॉ जी.आर.भील, डॉक्टर प्रकाश जी विश्नोई, डॉक्टर रामनिवास जी पटेल, डॉक्टर सुनील जी सिंघल, केवल राम जी पटेल,सुरंगी लाल जी सालेचा, बजरंग जी राठौड़,कल्पेश जी सोनी,निर्मल लुंकड सभी ने संकल्प लिया कि समाज को स्वच्छ बनाने के अभियान में हम तत्पर रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ