दौलत आर प्रजापत
बालोतरा।
खेड़ रणछोड़ राय मन्दिर तीर्थ स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा 4 नवम्बर शनिवार को अन्नकूट मेला का आयोजित किया जाएगा।
खेड़ रणछोड़ राय मंदिर पर कार्तिक पूणिमा को भव्य मेला का आयोजन होगा मेले को मन्दिर ट्रस्टी बढ़ चढ़ कर तैयारियों में जुटे है मन्दिर प्रागण को रंग रोगन सहित साफ सफाई सहित मंदिर स्थल की सजावट का कार्य प्रगति पर है।
कार्तिक पूणिमा 4 नवम्बर शनिवार को अन्नकूट मेले का भव्य आयोजन होगा शनिवार को प्रात 9 बजे मन्दिर शिखर पे मेले का ध्वजा रोहण होगा इससे पूर्व मन्दिर में विराजित रणछोड़ राय भगवान की प्रतिमा को नव वस्त्रो व अन्य शंगार सामग्री द्वारा सजाया जायगा, प्रात : 11:30 पर मेले की माह आरती होगी, व रणछोड़ राय भगवान को अन्न कूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा 12 बजे से अन्नकूट प्रसादी वितरण का आयोजन होगा ।
मेले में आने वाले मेलथियो के लिए सेवा पूजा के लिए मन्दिर ट्रस्ट द्वारा विशेस व्यवस्था होगी।
मेले के दौरान बच्चो के मनोरंजन के झूले भी लगेंगे वही मेले में कई दुकानों की सजावट भी होगी इनके साथ साथ खाने पीने के हॉट बाजार भी लगेंगे मेले में श्रदालुओ की सेवा पूजा सामग्री की दुकानें भी लगेगी।
मेले की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट मण्डल सचिव महेंद्र अग्रवाल,कोषाध्यक्ष राधेश्याम सराफ ,सह सचिव आयोध्या प्रसाद गोयल सहित राजेंद्रा जिंदल,महेश सिंघल, महेंद्र,बंजारी,भगवानदास लोहिया सहित सभी मन्दिर ट्रस्टी तैयारियों में जुटे।


0 टिप्पणियाँ