महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत कुड़ी गांव में ट्री गार्ड सहित पौधारोपण किया गया। कुड़ी गांव की पंचायत समिति परिसर में पौधा रोपण करते हुए अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने पर्यावरण की शुद्धि के लिए , प्राणी मात्र की रक्षा के लिए, प्रकृति सरक्षण के लिए वृक्षों को महत्वपूर्ण आधार बताया।
ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के अपेक्स उपनिदेशक पारसमल भंडारी ने पौधारोपण अभियान क्रम में अग्रवाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा ट्री गार्ड उपलब्ध कराने, कुड़ी सहित ग्राम पंचायतों के सहयोग को उल्लेखनीय बताया।
सरपंच मानाराम पालीवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायत समिति परिसर एवं विद्यालय परिसर में जो सघन पौधारोपण, टी गार्ड सहित किया गया है ,उसका संरक्षण एवं संवर्धन करने में हम पूरा सहयोग करेंगे।
केंद्र अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता ने आभार ज्ञापित किया। उपाध्यक्ष गौतम दांती ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी महावीर पालरेचा,महावीर इंटरनेशनल के पर्यावरण प्रभारी राजेश नामा ,सह सचिव धर्मेंद्र दवे, जवाहर लाल हुंडिया के साथ ही कुड़ी गांव के प्रबुद्ध नागरिक गोपाराम विश्नोई, भंवरा राम, आवददान चारण, दीपाराम, विक्रमदान, पपुसिंह सहित नागरिक एवं युवा साथी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ