बालोतरा। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद. बालोतरा ने साध्वीश्री मंजुयशा ठाणा 4के सान्निध्य में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संस्कारक पुष्पराज कोठारी और पवन मंडोत ने साथ मिलकर रक्षाबंधन को जैन संस्कार विधि से जैन मंत्रोच्चार द्वारा कैसे मनाया जाए उसकी जानकारी डेमो के माध्यम से दी। कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैदमुथा ने तेयुप मंत्री नवीन सालेचा को और कन्या मंडल उपसंयोजिका मनीषा ओस्तवाल ने तेयुप कोषाध्यक्ष सुनील लूणिया को तिलक लगाकर मौली बांधी । फिर कुंकुम थाल के साथ आरती की गयी।
परिषद के उपाध्यक्ष प्रथम रोशन वागरेचा ने बताया की अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की 350 शाखाएं पूरे देश मंे जैन संस्कार विधि जन जन की विधि बने इस ओर प्रयासरत है। तेयुप मंत्री नवीन सालेचा ने कहा कि जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। साध्वीश्री मंजुयशा ने भी बताया कि ग्रहस्थ जीवन में जैन संस्कार विधि श्रावक समाज को अनावश्यक हिंसा व बाहरी आडंबर से बचा सकती है। तेयुप मंत्री नवीन सालेचा ने आभार ज्ञापन करते हुए उपस्थित श्रावक समाज को रक्षाबंधन जैन संस्कार विधि से मनाने का आह्वान किया।


0 टिप्पणियाँ