शेल्बी होस्पिटल अहमदाबाद एवं महावीर इन्टरनेशनल बालोतरा द्वारा 31 जुलाई रविवार को आयोजित एक दिवसीय निशुल्क जांच एवम चिकित्सा शिविर में निम्न प्रकार की जांच एवम उपचार की सुविधा रहेगी । अध्यक्ष जवेरी लाल मेहता ने बताया कि शिविर में विभन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा घुटने में दर्द , जोडोमे दर्द एवं आर्थराइटिस, जोड सम्बंधित हर परेशानी पुराना फ्रेक चलने फिरने मे या सीडीयां चढने उतरने में परे कमर व रीढ की हड्डी रोग , घुटनों में लिगासेन्त में चोट पेशाब की समस्या , प्रोस्टेट की समस्या, कंघोमे दर्द कंघा खिसक जाना ,स्पोर्ट्स ईन्जरी , घुटनों का एंगल बदलने कि सर्जरी ,नसों मे रुकावट. पेर की नसों में सुजन ,सांस की तकलीफ. यू Lungs मे आदि रोगों की जांच एवम उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
महावीर इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि 31 जुलाई नवकार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिविर में सेल्बी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष सेठ, डॉ भाविन पटेल, डा पार्थ मेहता, डॉ कुणाल सोनी एवं डॉ नीलेश जैन अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे । शिविर प्रभारी महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के साथ ही खूबचंद महावीर चंद डागा चेरिटेबल ट्रस्ट तथा शेल्बी हॉस्पिटल टीम के संदीप जोशी विशेष सेवाएं प्रदान करेंगे। महावीर इंटरनेशनल संरक्षक पारसमल भंडारी, डा जी सी वडेरा, पवन नाहटा, रमेश त्रिवेदी,गौतम दांती, सुरेश गोठी, महावीर बोकड़िया, धर्मेश चोपड़ा सहित सदस्यों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ