बालोतरा .शहर के न्यू तेरापंथ भवन में मंगलवार को साध्वी मंजूयशा के सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा आचार्य श्री तुलसी शिक्षा परियोजना के तहत तत्व विज्ञ परीक्षा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में साध्वी के द्वारा मंगल पाठ सुनाया।
परीक्षा केंद्र व्यवस्थापिका विमला गोलेछा ने साध्वी के सानिध्य में व महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा और मंत्री संगीता बोथरा की साक्षी ने पेपर खोले। परीक्षा का 26 अगस्त को प्रथम पेपर और दिनांक 29 अगस्त को द्वितीय पेपर आयोजित किया गया सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वही इसी दौरान पिछले साल हुए तत्व ज्ञान की परीक्षा का प्रमाण पत्र व पुरस्कार सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी के साथ पिछले दो सालों में ऑल इंडिया लेवल पर प्रथम स्थान तमन्ना भंडारी, शिल्पा छाजेड़ और द्वितीय स्थान अनीता गोलेछा को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने सम्मानित किया। गया वही प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, उपाध्यक्ष चंद्रा बालङ, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, सह मंत्री इंदु भंसाली, रेखा बालङ, प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा मौजूद रही।


0 टिप्पणियाँ