Ticker

6/recent/ticker-posts

कपड़ा मजदूर यूनियन की महारैली सोमवार को - थानसिंह डोली

 

बालोतरा कपड़ा मजदूर यूनियन की और से जारी हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही और सोमवार को मजदूर महारैली आयोजित होगी। रैली में आने के लिए मजदूर यूनियन ने शहर में लोगों को पीले चावल बाट कर महारैली में आने के लिए न्यौता दिया। साथ ही मीडिया बंधुओं का मजदूरों की लडाई में जायज मांगों में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

किसान नेता थानसिंह डोली ने मजदूरों यूनियन को सम्बोधित करते हुए कहा की जब तक मजदूरों की मांगे नही मानी तो आंदोलन जारी रहेगा। इस महंगाई के दौर मे धनसेठों की आठ दिनों से धरने पर बैठें मजदूरों के प्रति रवैया दिखाता है कि मजदूरों की क्या हालत है। रविवार को एक मजदूर की कपड़ों के थान के नीचे दबने से मृत्यु हो गई। थानसिहं ने मौके पर जा कर मृतक के परिजन को उचित मुहावजा दिलाया।

साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, टैक्सी लोडिंग यूनियन, कपड़ा सुखाई यूनियन, सेंटर, फेल्ट, फोल्डिंग, जिगर, सिलिकेट फीडिंग, कडप पेडिंग, जॉब पेडिंग सहित विभिन्न कपड़ा मजदूरों ने कल बन्द का आहवान कर मजदूर महारैली को सफल बनाने का आहवान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ