Ticker

6/recent/ticker-posts

बालोतरा : केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए संसदीय क्षेत्र के बालोतरा मंडल पर तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं और आम जन से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में दुपहिया और अन्य वाहनों पर सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वज  के साथ युवाओं द्वारा बालोतरा के मुख्य मार्गो से  रैली निकाली गई ।शहर महामंत्री कमलेश ढेलडिया ने बताया कि इस दौरान लोगों ने जगह जगह फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया ।कैलाश चौधरी ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ने आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे देश भर में एक जन आंदोलन में बदल दिया है। यह आंदोलन निश्चित रूप से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए शुभ संकेत है। कैलाश चौधरी ने कहा कि पूरा देश अपनी आजादी के अमृत महोत्सव की भव्य तैयारी कर रहा है ।ऐसे वक्त में तिरंगा यात्रा जन जागरूकता का सशक्त माध्यम बन चुका है ।जो राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अपने राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति हम सबके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत कर रहा है ।अमृत महोत्सव का इस बार जो जश्न मनाया जा रहा है वह अभूतपूर्व है ।आमजन में भी पूर्ण हर्षोल्लास है ज्यादातर घरों में तिरंगे लग चुके हैं शेष जनता भी 15 अगस्त तक अपने घरों में ध्वज लगाए ।साथ ही 16 अगस्त के बाद में वह उतारते समय उसे ससम्मान उतारे और उसका दुरुपयोग ना हो इस संबंध में भी सावधानी बरतनी चाहिए। 

रैली संत हरिदास सर्कल से रवाना होकर नगरपरिषद पर आकर संपन्न हुई।जहां बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाएं गए।विशाल तिरंगा रैली में जिला संगठन प्रभारी शंकरसिंह राजपुरोहित आहोर,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ,सभापति सुमित्रा जैन ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, पुर्व पालिकाध्यक्ष पारसमल भंडारी, प्रभा सिंघवी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा, कल्याणपुर प्रधान उमेद सिंह अराबा, जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर भरत मोदी, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी,झुमरलाल सार्जेंट, जिला मंत्री  मदन सिंह राजपुरोहित, खेताराम प्रजापत, बजरंग चौधरी, हरिसिंह उमरलाई,पार्षद हनुमान पालीवाल, नगराज प्रजापत,पुष्पराज चौपड़ा ,हनुमान घांची ,विक्रम सिंह तवर, सावलराम भाटी, उमाराम पटेल,जगदीश चंदेल , राजेश पुरी, पारसमल जांगिड़, मिश्रीमल सुथार, रामगोपाल राजपुरोहित ,हितेश पटेल,  खेमाराम चौधरी, सीताराम माली, साबिर भाई,हरीश सोलंकी, सवाईराम सुथार ,सुरेश जैन, रमेश भंसाली,गोविंद मेघवाल,पारसमल भाटी,उदाराम भाट, कन्हैयालाल चंडक, भलाराम चौधरी, विमल मालवीय, गौतम चंदेल,धर्मेंद्र दवे, पारसमल भाटी, पप्पू विश्नोई,नारायण जीनगर, राजेंद्र सालेचा,कृष्ण बोराणा,महेंद्र गौड़, चनन्नाराम बैरड, दिनेश सुंदेशा ,दिनेश माली,राहुल गोयल,मूलचंद ओस्तवाल,भरत संखलेचा,पंकज दवे,सुरेश पालीवाल,महावीर चौपड़ा,देवीचंद ओस्तवाल,राजेश सांखला, मदनलाल बालड, वासुदेव अग्रवाल, केवलचंद मेघवाल, लक्ष्मण गहलोत,बाबूगिरी गोस्वामी, रामचंद्र डांगी,जेताराम गोदारा,नृसिंह सोलंकी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ