Ticker

6/recent/ticker-posts

राधा द स्मार्ट स्कूल में हिंदी दिवस मनाया

शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राधा द स्मार्ट स्कूल में हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ पंवार ने बताया कि हिंदी दिवस के उपलक्ष पर छात्र-छात्राओं को हिंदी के महत्व एवं हिंदी को किस प्रकार से मजबूत किया जाए की प्रेरणा प्रदान की गई एवं इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

सुलेख में  श्वेता सिंह व वंदना कुमारी प्रथम, जेठी कुमारी व भवानी सिंह द्वितीय, भूमिका व गायत्री तृतीय ,अनुलेख में तमन्ना पंवार एवं मनीषा संयुक्त रूप से प्रथम ,श्रुतिलेख प्रतियोगिता में चंद्रशेखर गिरी प्रथम, निबंध प्रतियोगिता में हरचंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान नगीना गुप्ता ,मोनिका पंवार, सुनीता राठौड़ ,आतिश कुमार सैनी, दिव्या अग्रवाल, कृष्णा राठौड़, गुड़िया राणेजा, अंजू सोनी आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ