Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के जन्मदिवस पर सेवा दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाया

आजादी का अमृत महोत्सव सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में संत महात्माओं के सम्मान कार्यक्रम संपन्न भारतीय जनता पार्टी  उपाध्यक्ष राजेश पुरी ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम पुरानी चौच मंदिर राघव दास महाराज का चरण पखार कर पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट किए इंद्रोकली महंत निर्मल दास महाराज आकड़िया महादेव मंदिर मठाधीश शंकरपुरी हनुमान बगीची मंगल दास महाराज आसोतरा ब्रह्मधाम मंदिर के गादीपति तुलसाराम महाराज के शिष्य ध्याना राम महाराज एवं अंतिम पूजा अर्चना मॉलप सरोवर तिरसिगडी भगवानदास महाराज केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने दर्शन कर संत महात्मा हनुमान दास महाराज के चरण पखार कर पुष्प वर्षा व माला पहनाकर संत महात्मा पवित्र आस्था से पूजा अर्चना कर शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट किया। संत महात्मा का आशीर्वाद लेकर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की इस कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ एवं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालूडी कार्यक्रम सहसंयोजक राजेश पुरी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए  केंद्रीय मंत्री के जन्मदिवस  पर लम्पी रोग से पीड़ित रोगी गायों को गुड़,लडू बूस्टर डोज इंजेक्शन देकर जन्मदिन की शुभारंभ किया गया। बालोतरा  बागुंडी रोड पर आइनाथ  गोशाला में  गो माता की विधिवत पूजन कर कृष्ण भगवान से प्रार्थना कर गायों से बीमारी खत्म हो ऐसी कामना की।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान भाजपा वरिष्ठ नेता झूमरलाल सार्जेंट पूर्व चेयरमैन पारसमल भंडारी  जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर पाटोदी प्रधान प्रतिनिधि जोगाराम प्रजापत जिला परिषद सदस्य  उमाराम पटेल बायतूभाजपा नेता तिलोक सारण बालोतरा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुदेशा पचपदरा मंडल अध्यक्ष डूंगर देवासी मंडल अध्यक्ष बन्नाराम जाणी पाटोदी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापत कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष मुल्तान सिंह राजपुरोहित कल्याणपुर सरपंच दोलाराम पटेल जिला मंत्री मदन सिंह राजपुरोहित  पंचायत समिति सदस्य धोकलराम तेतरवाल धर्मेंद्र दवे हितेश पटेल रूपाराम प्रजापत महेंद्र लखारा मोहन सिंह तिरसगडी सरवण सिंह शिव पाचाराम पंचारिया पर्बत महाराज जितेन्द्र सिंह आदि ग्रामीण कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ