Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार करने मे सफलता

पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के निर्देशानुसार जिले मे अवैध हथियारो की धरपक्कड व वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री शुभकरण वृताधिकारी गुड़ामालानी के निकट सुपरविजन में श्री सुरेन्द्र कुमार उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सिणधरी मय पुलिस पार्टी द्वारा बांकाराम के कब्जा से अवैध पिस्टल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई।

पुलिस कार्यवाही - अवैध हथियारो की धरपक्कड व वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री सुरेन्द्र कुमार उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सिणधरी मय पुलिस पार्टी द्वारा बांकाराम पुत्र पूनमाराम जाति प्रजापत निवासी डेर पाना, भूंका भगतसिंह का अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने व पास में अवैध वस्तु होने की मुखबीर सूचना अनुसार आसूचना के आधार पर बांकाराम का हुलिया व लॉकेशन ज्ञात कर सरहद भूंका भगतसिंह से दस्तयाब किया जाकर उसके कब्जा से एक अवैध पिस्टल बरामद कर आरोपी बांकाराम को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना सिणधरी पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी से बरामद अवैध हथियार व हथियार तस्करी में संलिप्त गैंग के बारे में पूछताछ की गई तो बरामदा अवैध पिस्टल बांकाराम द्वारा रामनाथ पुत्र मिसरनाथ जाति स्वामी निवासी भूंका भगतसिंह से खरीदना बताया है। जिसकी खरीद फरोख्त व हथियार तस्करी में संलिप्त गैंग के बारे में पूछताछ की जा रही है। हथियार सप्लायर रामनाथ की तलाश जारी है।
पुलिस टीम-
01. श्री सुरेन्द्र कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना सिणधरी।
02. श्री लजपतसिंह हैड कानि. नं. 280 पुलिस थाना सिणधरी।
03. श्री उदाराम कानि 1203 पुलिस थाना सिणधरी।
04. श्री लाभूराम कानि. 526 पुलिस थाना सिणधरी।
05. श्री दीपाराम कानि. 900 पुलिस थाना सिणधरी।
06. श्री नारायणराम कानि. 1512 पुलिस थाना सिणधरी।
07. श्री जोगेन्द्र कुमार कानि. 315 पुलिस थाना सिणधरी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ