जसोल -
अखिल भारतीय भन्साली महिला संगठन शाखा जसोल के चुनाव मनाव का कार्यक्रम पचपदरा रोड़ स्तिथ रेणूजा धाम पर रखा गया। वंहा पर कुछ कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। अध्यक्ष फेनादेवी भन्साली द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, मंत्री मंजूदेवी भन्साली द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का ब्यूरा प्रस्तुत किया गया।
निवर्तमान मंत्री मंजूदेवी भन्साली ने बताया कि आगामी कार्यकाल हेतु सर्व सम्मति से अध्यक्ष सरिता - संजयकुमार भन्साली, मंत्री सरोज - मोतीलाल भन्साली, उपाध्यक्ष संगीता - देवराज भन्साली, सह मंत्री समता - अरविंद भन्साली, कोषाध्यक्ष बबिता - विजयकुमार भन्साली को मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों से शहर्ष अभिवादन किया।
0 टिप्पणियाँ