Ticker

6/recent/ticker-posts

17 वर्ष बाद भारत लौटा मिस वर्ल्ड ताज, मानुषी छिल्लर बनी मिस वर्ल्ड


रामेश्वर सिंह राजपुरोहित
दिल्ली
विश्व की 115 सुन्दरियों को मात देकर 17 साल बाद हरियाणा की बेटी फिर विश्व सुंदरी में शुमार हो गई है। 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर सौंदर्य की दुनिया में देश को शीर्ष पर ले जाने वाली अंबाला की प्रियंका चोपड़ा के बाद अब झज्जर की मानुषी छिल्लर ने विश्व सुंदरी बन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।  मानुषी इंग्लैंड, फ्रांस, कीनिया और मैक्सिको की प्रतिभागियों के साथ आखिरी पांच दावेदारों में शामिल हुईं। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और तीसरे स्थान पर मिस मैक्सिको आंद्रिया मेजा रहीं।
चीन के सान्या शहर में मानुषी के मिस वर्ल्ड का ताज पहनने की खबर सुनते ही खुद को हर कोई गौरवान्वित महसूस करने लगा प्रतियोगिता के फाइनल में मानुषी के नपे-तुले जवाब ने सभी को प्रभावित किया। उनसे पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सेलरी मिलनी चाहिए और क्यों? दिल और दिमाग का बेहतर मिश्रण दिखाते हुए उन्होंने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए। जहां तक सेलरी की बात है तो इसका मतलब धन से नहीं, बल्कि मान और सम्मान से है। वेनेजुएला की बराबरी इस जीत के साथ ही भारत ने मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करने के मामले में वेनेजुएला की बराबरी कर ली है। मानुषी से पहले भारत के नाम पांच बार यह खिताब आ चुका है। वेनेजुएला भी छह बार इसे जीत चुका है।
ये छठा ऐसा मौका है जब भारत के नाम ये खिताब हुआ है। इससे पहले सन् 2000 में आखिरी बार भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। वर्ष 1999 में यह खिताब भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी के नाम हुआ था। साल 1997 में डायना हेडन और 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं थी। मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय सुंदरी रीटा फारिया हैं जिन्होंने 1966 में यह खिताब अपने नाम किया था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी क्या ऐसी बात है कि भारत इस खिताब को 17 सालों तक फिर से अपने नाम नहीं कर सका। 20 साल की मानुषी मेडिकल छात्रा हैं। इस साल मई में उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मानुषी के विजेता बनने की घोषणा की गई। ट्वीट में कहा गया है, ‘‘मिस इंडिया वर्ल्ड की विजेता, मिस इंडिया मानुषी छिल्लर हैं।’’ मानुषी इंग्लैंड, फ्रांस, कीनिया और मैक्सिको की प्रतिभागियों के साथ आखिरी पांच दावेदारों में शामिल हुईं। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और तीसरे स्थान पर मिस मैक्सिको आंद्रिया मेजा रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ