आगरा। मामले की संवेदनशीलता ऐसी थी कि पुलिस एक एक कदम फूंक फूंक कर रख रही थी। एसएसपी अमित पाठक और उनकी पुलिस टीम ने जो जज्बा दिखाया उससे सात दिन के अंदर इस हत्याकांड की परतें खुलती चली गईं। मिडिया से बात करते हुए एसएसपी अमितपाठक ने संजलि हत्याकांड बारे में बताया कि जांच-पड़ताल में हर दिन नए साक्ष्य मिल रहे थे। पुलिस ने अथक मेहनत की और सातवें दिन इस हत्याकांड का खुलासा हो सका। संजलि का कातिल उसके ताऊ का बेटा योगेश ही निकला। पुलिस ने उसके साथियों को भी पकड़ा है। संजलि के पिता को साक्ष्य दिखाए गए जिसके बाद योगेश के प्रति उनमें खासा आक्रोश व्याप्त है।आज ही के दिन जलाया था संजलि को
आज ही के दिन संजलि को जिन्दा जला दिया गया था और आज की पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। मलपुरा के लालऊ गांव की बेटियां अब सुरक्षित होकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगीं। पुलिस ने संजलि हत्याकांड में जिन आरोपियों को पकड़ा है उनसे घटना का खुलासा हुआ है। संजलि का कातिल उसी का भाई योगेश निकला। वह चचेरी बहन के प्रति गंदी सोच रखता था और इरादे में कामयाब न होने पर उसे जिंदा जला डाला। योगेश के इस खौफनाक कांड में उसका साथ ममेरे भाई विजय और बहन का देवर आकाश भी शामिल थे। पुलिस को पहले दिन ही योगेश पर शक हो गया था। दिल्ली के अस्पताल में संजलि ने शायद उसे ऐसा कुछ कहा कि योगेश डर गया और उसने आत्महत्या कर डाली।
सत्ताधरी नेताओं ने बनाया दबाव
एसएसपी अमित पाठक ने जानकारी दी कि मुख्य अभियुक्त योगेश के साथ उसका ममेरा भाई विजय और बहन का देवर आकाश ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने इस बात को कबूल भी कर लिया है कि योगेश ने संजलि का जलाया था। वही पेट्रोल और लाइटर लेकर आया था। पुलिस ने संजलि के पिता हरेंद्र को सारे साक्ष्य दिखा दिए हैं। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने संजलि के पिता को साथ ही रखा था।
पिता के कदमों के नीचे से खिसकी जमीन
संजलि के पिता हरेंद्र भी अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान एसएसपी अमित पाठक के साथ थे। दोनों आरोपियों ने जो कहानी बताई पहले पिता ने उस पर विश्वास नहीं किया। लेकिन, जब पुलिस ने काली मोटर साइकिल और अन्य साक्ष्य दिखाए तो उनके कदमों के नीचे से जमीन खिसक गई। बेटी की मौत की दास्तां सुन नहीं पा रहे थे। पुलिस कप्तान से उन्होंने कहा कि इन लोगों को ऐसी सजा दिलाना ताकि मेरी बेटी जैसी हालत किसी और बेटी की न हो।
सिर्फ चेहरा जलाना चाहता था योगेश
सूत्रों के मुताबिक विजय ने पुलिस को बताया कि योगेश ने कहा था कि संजलि का चेहरा जलाना है। लेकिन, आग इतनी भड़क गई और संजलि की मौत हो गई। इस बात से वे भी बेखबर थे। एक महीने संजलि के पिता हरेंद्र पर भी हमला हुआ था और ये हमला योगेश ने कराया था। योगेश संजलि को डराना चाहता था। योगेश के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर जो संदेश पुलिस को मिले थे, वे इसी ओर इशारा कर रहे हैं। संजलि ने एक महीने पहले से ही योगेश से बात करना बंद कर दिया था।


0 टिप्पणियाँ