Ticker

6/recent/ticker-posts

रानी रूपादे के जयकारों के बीच मंदिर पालिया की प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम से सम्पन्न

- कुटीर हवन, भगवती का न्यास मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित।
बालोतरा। राणी रूपादे मंदिर पालिया के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन गुरूवार को असंख्य जनमानस के जयघोष के साथ उत्साह व उल्लास के भक्तिमय माहौल में ढोल नगाडो़ं मनभावन स्वरलहरियों से मूर्ति प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। प्रातः कुटिर हवन, भगवती न्यास, शिखर ध्वज पूजन तथा यज्ञ पूर्णाहूति सम्पन्न हुई। शिखर कलश सिरोही महारावल हिज हाईनेस रघुवीरसिंह, रावल किशनसिंह जसोल, रावल विक्रम सिंह सिणधरी, रावत त्रिभुवनसिंह बाड़मेर, लूणा रावजी द्वारा स्थापित किए गए। 
विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्रसिंह शाहपुरा, राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पोकरण विधायक शैतान सिंह भाटी , क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख भगवानसिंह रोलसाहबसर, डोडियाली राव साहब भंवरसिंह , नारायणसिंह माणकलाव, ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम जी महाराज, दुधेश्वरमठ गाजियाबाद के महंत नारायणगिरी,  तारातरा मठाधीश प्रतापपुरी, पालासनी महंत सैनाचार्य अचलानंदगिरी महाराज, सिणली मठाधीश शंकरभारती जी तथा अनेकानेक साधु-संतों तथा अति विषेश गणमान्य लोगों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भामाशाहों का सम्मान किया गया। मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दिन करीब पच्चास हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रतिष्ठा की पूर्णाहूति पर हैलीकाॅप्टर से फूलों की वर्षा की गई। आसपास के सैकडो गांवों से तथा दूर दराज से श्रद्वालु बडी तादाद में आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ