बालोतरा
स्थानीय सांसद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार को रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश चन्नबसप्पा अंगदी से मिलकर मालाणी एक्सप्रेस को बाड़मेर से दिल्ली के लिए यथावत रखने की मांग की। वहीं इस दौरान उन्होंने बाड़मेर से मुंबई के लिए नई रेल सेवा शुरू करने की भी मांग की। इस दौरान उनके साथ में जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा थे। यह जानकारी उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करके दी।
जनता की मांग का रखा ख्याल
कुछ समय पूर्व मालानी एक्सप्रेस के बंद होने की खबर के बाद से ही बाड़मेर की जनता में थोड़ा गुस्सा देखने को मिला। वहीं जनता की मांग का ख्याल रखते हुए स्थानीय सांसद व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने आज बुधवार को मालानी एक्सप्रेस को यथावत रखने की मांग की।
बाड़मेर से मुंबई के लिए मांगी नई ट्रेन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी ने बुधवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से मिल करके बाड़मेर से मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की मांग रखी। क्योंकि बाड़मेर जैसलमेर क्षेत्र के कई लोग मुंबई आसपास के क्षेत्रों में काम करते हैं। इस रास्ते से उनके आवागमन में सुविधा रहेगी।



0 टिप्पणियाँ