बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन जारी था। कई स्तर की वार्ताओं के बाद आखिर 13 दिन मजदूरी बढ़ाने को लेकर सहमति बनी। आखिर उद्यमियों को मजदूरों के हित में फैसला लेना पड़ा।
शुक्रवार को कपड़ा मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि मजदूर यूनियन और उद्यमी वर्ग के बीच में मजदूरी बढ़ाने को लेकर के सहमति बन गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कपड़ा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष थान सिंह डोली बताया कि मजदूर अपने हक के लिए पिछले 13 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कई स्तर की वार्ता हुई। विषय के समाधान के लिए उपखंड स्तर के अधिकारी से लेकर के उद्यमियों और मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के बीच में भी अलग-अलग स्तर पर वार्ता हुई लेकिन उस दौरान कुछ भी समाधान नहीं निकल पाया था। धरने के 13 दिन आखिरकार मजदूर यूनियन और उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद आखिर मजदूरी बढ़ाने की मांग को मान लिया गया।
जानकारी देते हुए यूनियन अध्यक्ष थान सिंह डोली ने बताया कि प्रति थान 2 रूपया 25 पैसे मजदूरी को बढ़ाया गया है। और सभी कपड़ा मजदूरों को एक साथ आगे थान की लंबाई को भी निश्चित करने की बात कही गयी साथ ही सुखाइ कपड़ा मै चुनीलाल जी गोदारा ने बताया की 15 अगस्त तक दो रुपये मजदूरी नही बढ़ाई गयी तो तो कार्य बहिस्कार की घोषणा की और हम सब मजदूर यूनियन एक है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही रहे मौजूद सेंटर फेल्ट के अध्यक्ष नरपतसिंह जसोल, कडप पेंडिंग के मोटाराम, टैक्सी लोडिंग,यूनियन के उपाध्यक्ष गणपत राम जाणी, मेघराज जी कवरा राम गेना भवानी सिंह सहित मजदूर यूनियन के साथी मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ