बालोतरा क्षेत्र के जेरला में कच्ची बस्ती में गंदा पानी फैलने से लोग लंबे समय से परेशान हैं। इसको लेकर के थान सिंह डोली के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को नगर परिषद प्रशासन, तहसीलदार व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नाला खोलने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थाई समस्या के समाधान की मांग करते हुए थान सिंह डोली के नेतृत्व में विरोध किया। विरुद्ध के दौरान थान सिंह डोली व प्रशासन के बीच में कहासुनी हो गई। इसके बाद तहस में आई पचपदरा पुलिस ने थान सिंह डोली को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर कई लोगों ने विरोध किया।
मजदूरों को भी दिया है हक
थान सिंह डोली ने हाल ही में बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। इस दौरान लंबी चले धरना प्रदर्शन के बाद में आखिरकार उद्यमियों को घुटने टेकने पड़े और मजदूरों की मजदूरी बढ़ानी पड़ी थी। इसके बाद से ही स्थान से डोली के साथ में बालोतरा क्षेत्र के मजदूर वर्ग सहित अन्य वर्ग समर्थन में नजर आ रहा है। जेरला क्षेत्र में गंदे नाले से ग्रामीण परेशान हो रहे थे इनकी परेशानियों को देखते हुए थान सिंह डोली लंबे समय से समस्या समाधान की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को पचपदरा पुलिस ने थान सिंह डोली को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

0 टिप्पणियाँ