रामेश्वरसिंह राजपुरोहित
स्वागत भाषण छात्र संघ अध्यक्ष भावना माली द्वारा दिया गया छात्रसंघ अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का वह आगामी समय में छात्राओं की प्रमुख मांगों को रखा वही कन्या महाविद्यालय को PG में कराने के लिए आग्रह किया। वहीं मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेटियां वर्तमान समय में भारत की एक नवीन पीढ़ी है आने वाले समय में बेटियां इस देश का नेतृत्व करेगी मैं आप सबसे अपील करता हूं कि इस देश के योगदान में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान हो जिससे यह देश आगे बढ़ सके उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूं कि जब मैं भी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुआ था तो मुझे भी छात्र राजनीति करने का पूर्ण सौभाग्य मिला और मैं हमेशा एबीवीपी के लिए तत्पर हूं और हमेशा बेटियों के लिए आगे तत्पर रहूंगा वही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान में आप सब अपनी भागीदारी निभा करके इस देश को पुनः विश्वगुरु बनाएं कार्यक्रम की।
बालोतरा
डी आर जे कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह शेखावत, अध्यक्षता कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह उमरलाई, मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा खेताराम प्रजापत, विशिष्ट अतिथि एबीवीपी नगर मंत्री गजेंद्र सिंह लंगेरा, विशिष्ट अतिथि SDM भागीरथ चौधरी, युवानेता अरुण चौधरी के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई वही उसके पश्चात प्राचार्य अर्जुन पूनिया द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्षता कर रहे प्रधान कल्याणपुर हरि सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत बहनों को मैं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं कि आप बहुत सौभाग्यशाली हो जो इस महाविद्यालय में पढ़ाई करके अपने क्षेत्र में आगे बढ़े और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। वहीं मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत ने कहा कि वर्तमान समय में अगर कोई शिक्षा के क्षेत्र में आगे हैं तो वह बेटियां हैं बेटियां हैं भारत के भविष्य की सोच है कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता गोविंद सिंह कालूडी जेएनवीयू छात्रनेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित नगर उपाध्यक्ष भाजपा तिलोक माली, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हितेश पटेल,रमेश प्रजपात,अशोक व्यास, कृष्णा बोराणा, नरपत माली, श्रवण सोलंकी, रवीन्द्र सिंह राजगुरु, छात्रसंघ उपाध्यक्ष नीतू चारण इस प्रकार सुमित्रा राजपुरोहित अमृता खबर वह कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित छात्रसंघ परामर्शदाता ओपी सुथार ने किया ।कार्यक्रम में मंच संचालन मानसी माथुर ने किया ।


0 टिप्पणियाँ