Ticker

6/recent/ticker-posts

सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए बजरंग दल से जुड़े युवा - राजपुरोहित

बालोतरा
बजरंग दल द्वारा पूरे भारत में सदस्यता को लेकर अभियान की शुरुआत की गई। नगर सदस्या संयोजक अनिल बोराणा ने बताया कि आज नगर के सेकेंड फाटक पर नगर के युवाओं को बजरंग दल की सदस्यता जाॅइन करवाई गई। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री पुरोशोत्तम गोयल ने सदस्यया शिविर की शुरुआत की। जिला संयोजक भवानी सिंह ने बताया कि आज देश की परिस्थितियों के अनुसार प्रत्येक युवा को हिन्दू युवा संगठन में जुड़ने की अति आवश्यकता है। आज देश में अधर्मी लोगों द्वारा हिन्दू समाज को तोड़ने के विभिन प्रकार के षड़यंत्र किये जा रहे है। फिर भी हम सब के अथक प्रयासों से सदियों से चली परंपरा को कोई आंच नही आने दी जा रही है। आज अपने इतिहास के साथ छेड़खानी की जा रही है ।इतिहास को तोड़ मरोड़ कर सबके सामने पेश किया जा रहा है। उन्हें सबक सिखाने के लिए प्रत्येक युवा को आज देश भक्त संगठन में जुड़ने की अति आवश्यकता है। नगर संयोजक थानाराम सिसोदिया ने कहा कि बालोतरा के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाकर युवाओ को बजरंग दल से जोड़ा जाएगा। सह संयोजक महेंद्र लखारा व रवि खनडेलवाल ने सभी युवाओ को एक जुट होने के लिए कहा ,प्रखंड संयोजक राहुल अग्रवाल, सह संयोजक सुनील शर्मा ने भी अधिक से अधिक युवाओ को जुड़ने की बात कह।  नगर विद्यालय प्रमुख नेमीचंद शर्मा, नगर मिलन प्रमुख किशोर जीनगर, जिला अखाड़ा प्रमुख प्रकाश माली, नगर सुरक्षा प्रमुख महेश प्रजापत माजीवाला नगर गौ रक्षा सह संयोजक दीपल गोयल, हिन्दू हेल्प लाइन जिला सह संयोजक विष्णु सोनी, राजूसिंह आसोतरा, खंड संयोजक सुरेश जीनगर, रमेश दैया ,महेंद्र गिरी बाबुलाल वैरड सुरेश वैष्णव सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। आज सदस्या शिविर में 125 युवाओ को बजरंग दल की सदस्यता दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ