Ticker

6/recent/ticker-posts

चित्रकार सोनी ने बालोतरा ‌उपखण्ड अधिकारी का बनाया चित्र

बालोतरा . उपखण्ड कार्यालय में शुक्रवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध चित्रकार प्रकाश सोनी ने उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी का चित्र बनाकर के भेट किया। वही इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सोनी ने चित्रकार सोनी के कलाकारी की प्रशसा की। 

ज्ञात रहे चित्रकार सोनी की चित्रकारी देश भर में विख्यात है। वही चित्रकार सोनी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी सहित राजनेता, अभिनेता, प्रशासनिक अधिकारियों के चित्र बना चुके है।

 वही देश व प्रदेश की कई आयोजन व प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके। चित्रकार सोनी को देश व विदेश में चित्र बनाने के लोग संपर्क करते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ