Ticker

6/recent/ticker-posts

देश में अराजकता का माहौल खड़ा करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस - गोविंदसिंह राजपुरोहित

 


बालोतरा

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज बालोतरा डाक बंगले में प्रेस कांफ्रेंस रखी गई प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के नवनियुक्त सदस्य गोविंदसिंह राजपुरोहित ने कहा कि आज कोंग्रेस पार्टी किसान के नाम पर पूरे देश में अराजकता का माहौल खड़ा करने की कोशिश कर रही है.

जिसका भाजपा किसान मोर्चो राजस्थान कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है व कोंग्रेस व कॉंग्रेस के नेताओं से मांग करता है कि पूरे देश के किसानो से माफी मांगे क्योंकि उन्होंने अपने शासनकाल में किसानों की भलाई के लिए एक भी कदम ऐसा उठाया होता जिससे किसान को आज यह दिन नही देखने पड़ते आज जो कोंग्रेस भाषा बोल रही है वो यदि देश आजाद हुआ उस वक्त बोलती हो आज किसान दयनीय हालत पर नही पहुँचता और इन्होंने तो जब जब चुनाव आये किसानों के साथ छलकपट करके उनका वोट हासिल करने का काम किया जैसे कि हमारे राजस्थान प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से वादे किये थे कि हमारी सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ नोजवानो को 3500 रु बेरोजगारी भत्ता जनता के बिजली बिलों की दरे नही बढ़ायेगे जबकि 9 फरवरी के दैनिक भास्कर अखबार के फ्रंट पेज पर आम नागरिक के जेब पर डाका डालने का काम किया है उन्होंने कोंग्रेस नेताओ से अपने गिरेबान में झांकने की बात कही भाजपा जिलाअध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में जो कृषि सुधार बिल देश में लागू किया गया है वो ऐतिहासिक निर्णय है किसान की आय दोगुनी करने का जो मोदीजी का लक्ष्य है वो इस बिल के माध्यम से पूरा हो रहा है हकीकत में किसान अब आजाद हुआ है जो इस बिल का विरोध कर रहे हैं वो किसान हो ही नही सकते हैं जिस किसान को 6 हजार रुपये सालाना किसान सम्मान निधि के माध्यम से दे रहे हैं वो किसान का कभी भी बुरा नहीं कर सकते भाजपा बालोतरा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व कोंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि वे पहले अपने किये हुए वादे पूरे करे उसके बाद राजस्थान में कदम रखे राजस्थान का किसान आपकी बातों में आने वाले नही है प्रत्येक किसान इस बिल में समर्थन में है जिस नियत से आप राजस्थान में आये हो वो आपके अरमान अब पूरे होने वाले नही है इस अवसर पर जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर जिला मंत्री खेताराम प्रजापत पार्षद महावीर माली जिला मंत्री युवा मोर्चा कृष्णा बौराना छात्र नेता दुर्गसिंह राजपुरोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ