खीम सिंह भाटी
बालोतरा
बालोतरा
शहर के औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण में एक फैक्ट्री में टांका व कारखाने की दीवार बनाने के दौरान ढह गया। दोपहर करीब 1 बजे के कारखाने में निर्माणाधीन दिवार ढह गई। दीवार ढहने से औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों के मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया एवं जेसीबी की सहायता से दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद शुरू की। इस दौरान 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मजदूरों के शव बरामद कर दिए गए है एवं मृतकों की संख्या बढऩे का अनुमान है।
विडियो देखे।


0 टिप्पणियाँ