जयपुर। द-आई स्कूल और पॉजिटिव एंड पॉवरफुल लगातार पिछले पांच वर्षो की तरह इस वर्ष भी द-आई स्कूल और पॉजिटिव एंड पॉवरफुल (कॉउंसलिंग एंड मेडिटेशन स्टूडियो) के सयुंक्त तत्वावधान में डांडिया कार्यशाला का शुभारम्भ किया जा रहा है। 20 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला का शुभारम्भ कल सोमवार 12 सितम्बर को शाम 5 बजे भगवान रोजगारेश्वर श्री झूलेलाल मंदिर कंवर नगर में होगा। जिसमें 100 लोंगो ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यह कार्यशाला सभी के लिए फ्री जिसमें कोई भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आयोजक भवीशा देवनानी और श्रेया देवनानी से संपर्क कर सकते है।


0 टिप्पणियाँ