बालोतरा. इनरव्हील क्लब बालोतरा की ओर से आईनाथ गौशाला बालोतरा में गायों के लिए हरे चारे की गाड़ी व सूखा चारा दिया। क्लब द्वारा गायों के लिए लापसी भी बनवाई गई क्लब अध्यक्ष उमा मूंदड़ा ने बताया कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है क्लब द्वारा सदस्यों के सहयोग से समय-समय पर गायों के लिए चारे व दवाइयों की व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष उमा मूंदड़ा, क्लब सचिव कल्पना माथुर व वंशज माथुर उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ